फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर पीट डाला

Wed, 06 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सिराज आनी के ब्रौ थाने में घर में घुस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर एक जांच अधिकारी नियुक्त करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक ब्रौ थाना में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आनी के ओड़ाधार गांव निवासी रामकृष्ण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर में बैठा था कि इस बीच उसके पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में आ घुसे। जब उसने उन्हें बाहर जाने को कहा तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया। उसे लात घूसों की बौछार से बेहाल कर दिया।

घरवालों ने अन्य लोगों को मदद को पुकार कर उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भरती कराया गया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें