मणिकर्ण पुलिस ने मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान चरस के साथ एक व्यक्ति को धर दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मणिकर्ण पुलिस ने शांगणा पुल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी ले रही थी। जब पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से 414 ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल पारिक जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।