मणिकर्ण घाटी के शांगणा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति झुलस गया है। यह हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब पेश आया हैबिजली की तारें टिप्पर से टकराने से चालक को करंट लगा। घायल चालक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बजरी से लदा एक टिप्पर मणिकर्ण के शांगणा गांव पहुंचा।
वहां पर जब चालक बजरी को उतार रहा था तो टिप्पर का हिस्सा विद्युत लाइन से टकराया और चालक चपेट में आया। करंट लगने से झुलसे चालक को पुलिस और लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि करंट से झुलसे टिप्पर चालक की पहचान गढ़वाल निवासी के रूप में हुई है।