फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में 565 चरस के धरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर में 565 चरस के युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार भुंतर में पुलिस ने बुधवार रात को एक युवक को 565 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को रात करीब 10:15 पर पुलिस का एक दल भुंतर में गश्त कर रहा था। इस दौरान शिव मंदिर भुंतर के पास एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर उक्त युवक घबरा गया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। आरोपी के पास 565 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान लिखशाल सिंह उम्र 30 साल गांव आशणी डाकघर शियाह, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि पुलिस ने बुधवार को भी करीब पौने दो किलो चरस बरामद करने में सफलता हासिल की थी। नारकोटिक्स यूनिट ने सैंज के लारजी में एक युवक से 2 किलो 332 ग्राम चरस पकड़ी थी। कुल्लू पुलिस का नशे के विरुद्घ अभियान लगातार जारी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने भुंतर के शिव मंदिर के पास एक युवक से 565 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें