कुल्लू। वन मंडल पार्वती व भुंतर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बजौरा के साथ लगते शोघी गांव के पास नाके में एक बोलेरो गाड़ी से देवदार से 36 स्लीपर बरामद किए हैं। इस दौरान संयुक्त टीम ने वाहन में सवार एक व्यक्ति को दर दबोचा है जबकि एक अन्य रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। वन विभाग पार्वती ने मामले को भुंतर थाना में केस दर्ज कर दिया है। डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि नाका में पकड़ी गई गाड़ी व देवदार के 36 स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने नाके में वन विभाग के बीओ के साथ एसएचओ भुंतर, वन रक्षक ललित कुमार, चूहडू राम, सुशील कुमार महंत मौजूद थे। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की यह मुहिम दशहरा से लेकर दीवाली तक जारी रहेगी और वन तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने वन विभाग की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर मौके से फरार हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने नाकाबंदी में पकड़े तेज चंद निवासी चौकी तांदी सदर मंडी से पूछताछ की जा रही है।