फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्जनों लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। उपमंडल बंजार के तहत थाटीबीड़ पंचायत के फागली उत्सव के दौरान एससी युवक से मारपीट करने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। भीड़ के दौरान मारपीट करने वालों में कौन-कौन शामिल थे, इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने सोमवार को दर्जनों लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल आरोपियों की स्थानीय लोगों से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। फागली उत्सव में सैकड़ों लोग आए हुए थे। हालांकि युवक ने स्थानीय लोगों पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। उधर, एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने कहा कि छानबीन के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना भीड़ में हुई है कि इसलिए आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सबूत भी लगे हैं। जल्द ही इस मामले में पुलिस किसी निर्णय पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें