फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन पर दुकानदार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत सोमवार शाम को दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार की हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। रेणुका पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि, एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर डंडो से वार किया है। झगड़े का कारण मीट की दुकान पर खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ददाहू निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ मोनू की दुकान पर जाईंचा मझाई गांव निवासी रतन सिंह मीट लेने पहुंचा। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर आपसी बहस हो गई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मारपीट में दुकानदार वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर डंडों से वार किया गया जबकि आरोपी रतन सिंह के एक कान पर भी चोट आई है। उसका उपचार सिविल अस्पताल ददाहू में किया जा रहा है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि धारा 341 और 323 के तहत मारपीट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें