फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

मनाली में एक झोलाछाप डॉक्टर के ठिकाने पर मारा छापा
स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पुलिस के साथ मनाली में एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापामारी की। विभाग की छापामारी के बाद यहां पर हड़कंप मच गया। हालांकि उक्त झोलाछाप डॉक्टर के पास दवाईयों की खेप बरामद नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि विभाग को शिकायत मिली थी कि मनाली में एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहा है। शिलाजीत की दवाई बनाकर लोगों का उपचार भी करता है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ झोलाछाप डॉक्टर के ठिकाने पर दबिश दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पर हर चीज का मुआयना किया लेकिन यहां पर किसी प्रकार दवाई बरामद नहीं हुई। हालांकि उक्त झोलाछाप डॉक्टर को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गांव व शहर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रंजीत ठाकुर, विवेक, अभिषेक और अनुराग ने कहा कि विभाग को ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे लोगों के स्वास्थ्य खराब न हो। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा कि मनाली में एक झोलाछाप डॉक्टर के ठिकाने पर पुलिस के साथ छापामारी की गई। विभाग को उक्त डॉक्टर की शिकायत मिली थी। गांव व शहर में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें