फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा पर्यटक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी के खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर पर्यटक युवक की गहरी खाई में गिरने से हुई मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। युवक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजन शव लेने के लिए कुल्लू पहुंचे हुए थे। ऐसे में मंगलवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया गया है। 29 वर्षीय पवन राम नामी पुत्र यशपाल राम नामी निवासी आदर्श नगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी के साथ मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैक रूट पर ट्रैकिंग पर गया था। इस दौरान रविवार शाम को मणिकर्ण वापस आने पर खीरगंगा के पास गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पर्यटक का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें