फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ी में जीप फिसली, दो घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली-रोहतांग मार्ग पर मढ़ी के पास लाहौल से मनाली की ओर आ रही एक जीप स्किड हो गई। हादसे में जीप सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को वहां से गुजर रही टाटा सूमो में मनाली के मिशन अस्पताल लाया गया। यहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल के डॉ. फिलिप के अनुसार घायलों में अभिजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव लुहाशा, जिला लाहौल-स्पीति के सिर में चोट के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। दूसरे घायल आशीष सिंह पुत्र जय चंद निवासी फुडा गांव, जिला लाहौल-स्पीति की स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे का कारण सड़क पर जमी बर्फ को बताया जा रहा है। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने मिशन अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशल क्षेम पूछा और घायलों के परिजनों का ढांढस बंधाया। इन दिनों तापमान शून्य तक पहुंचने से मनाली-रोहतांग सड़क पर पानी जमने लगा है। इससे आवाजाही खतरनाक हो गई। पुलिस थाना मनाली प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें