फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल के टैंकर से टकराई कार,पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल के टैंकर से टकराई कार, 5 घायल
विज्ञापन

भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही थी कार
पुलिस ने कार चालक पर किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मौहल। भुंतर-कुल्लू मार्ग स्थित मौहल नेचर पार्क के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक टैंकर से जा टकराई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। अन्य चार को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने मामले को लेकर वाहन चालक का चालान काटा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार जब मौहल स्थित नेचर पार्क के पास पहुंची तो कार तेजगति से सड़क किनारे एक टैंकर से जा टकराई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा है कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई नागदेव ने कहा कि टैंकर से टकराई कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्तपाल पहुंचाया गया। हादसे में 26 वर्षीय लता देवी को अधिक चोट लगने से अस्पताल में दाखिल किया गया। कार चालक 24 वर्षीय सूरज छलाल मणिकर्ण, 26 वर्षीय हीरा लाल,17 साल की उर्मिला तथा 18 साल की सोनिया सभी भुंतर को मामूली चोटें आने से इनका प्राथमिक उपचार करवाया गया। इन लोगों के मुंह व पांव में चोटें आई थी। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर चालान किया गया है। हादसे को लेकर केस दर्ज नहीं हुआ है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें