फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू गुड़िया कांड ने उलझाई पुलिस, चरस तस्करों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू गुड़िया कांड ने उलझाई
विज्ञापन

पुलिस, चरस तस्करों पर शिकंजा
जिला में आठ हत्याओं से दहल उठी देवभूमि कुल्लू
घाटी में 19 रेप और चोरी की 35 वारदातों से सहमे लोग
रोशन ठाकुर
कुल्लू। वर्ष 2017 में अपराध क्षेत्र में कुल्लू जिला में कुल्लू गुड़िया कांड खूब गरमाया रहा। इस कांड ने कुल्लू पुलिस को खूब उलझाए रखा। तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद कांड सुलझा। वहीं, साल भर चरस तस्करों पर पुलिस ने खूब शिकंजा कसा। अपेक्षाकृत शांत रहने वाली देवभूमि कुल्लू की वादियां आठ हत्याओं से दहल उठी।
साल 2017 में जिला कुल्लू में पुलिस के अभियान में 126 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई। इसमें पुलिस ने 116.395 किलोग्राम व करीब दस किलो एनसीबी ने पकड़ी है। इस साल पकड़ी गई चरस व अन्य नशे की खेप 2016 के मुकाबले कहीं अधिक है। जिला में 2016 को 121 किलोग्राम चरस बरामद की थी। भुंतर में एक आठ वर्षीय नाबालिग प्रवासी बच्ची (गुड़िया कांड) से दुराचार के बाद हत्या करने का मामला सबसे चर्चित रहा। इस केस को सुलझाने में पुलिस को तीन माह का वक्त लगा था। कुल्लू, भुंतर और मनाली में दो-दो हत्याएं हुई। जबकि बंजार व आनी में एक-एक हत्या होने से घाटीवासी सहम गए। वहीं, दुराचार के मामलों में भी वृद्धि हुई है। इस साल दुराचार के 19 मामले सामने आए। जबकि पिछली साल में 17 केस हुए थे। चोरी की घटनाएं भी इस साल 30 के मुकाबले 35 हुई। कुल्लू में सबसे अधिक 14 और मनाली में 12 केस दर्ज हुए। चरस तस्करी के 134 मामलों में कुल्लू में सबसे ज्यादा 61, भुंतर थाना में 40, मनाली में 23, बंजार में पांच तथा आनी में तीन, बंजार व ब्रो में एक-एक केस दर्ज किए गए। चरस तस्करी में पुलिस ने 175 लोगों को गिरफ्तार किया। जो पिछले साल से 45 अधिक है। इसमें विदेशी 15, नेपाली 18 और भारतीय 142 तस्कर हैं। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि चरस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। चरस तस्करों के मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी थाना व चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


4200 बीघा से नष्ट की भांग की पौध
कुल्लू। जिला प्रशास ने भांग एवं अफीम उन्मूलन अभियान के तहत जिला कुल्लू में करीब 4200 बीघा से भांग की खेती को नष्ट किया। दो चरणों में चले भांग उखाड़ो अभियान के बावजूद पुलिस ने 126 किलोग्राम चरस बरामद की। भांग की खेती नष्ट करने के बाद भी घाटी में चरस की तस्करी बढ़ी है।
विज्ञापन


कुल्लू। 2017 में कुल्लू पुलिस और एनएसबी ने 126 किलो चरस के साथ 175 चरस तस्करों को धर दबोचा है। इसके अलावा पुलिस ने 2.625 किलोग्राम अफीम, 1.894 किलोग्राम हेरोइन,10.296 लीटर हशीश तेल और 1.041 एमडीएम पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें