फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा के पास वाहन लुढ़का, छह घायल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी के बीच वाहन को पास देते हुए एक अन्य वाहन सड़क से नीचे जा लुढ़का। घटना में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रा में हल्की बर्फबारी से वाहन की आवाजाही चल रही थी। इस बीच जलोड़ी दर्रा व सोझा के बीच दो वाहन पास ले रहे थे। इस बीच एक मैक्स वाहन स्किड होकर सड़क से दस मीटर नीचे जा लुढ़का। हादसे में चालक समेत सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंजार अस्पताल से 108 एंबुलेंस तथा बंजार थाना से चतरपाल सिंह, बृजलाल तथा लोकेंद्र अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घायलों को निकाल कर बंजार अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया।
हादसे में घायलों की पहचान हेतराम गांव बांदल डाकघर खुन, केसर सिंह 53 वर्ष पुत्र सेस राम गांव जमाला देयोरी आनी, भागीरथ 35 वर्ष पुत्र राम सरन गांव बागीशाडी सैंज, कांता देवी पत्नी भागीरथ बागीशाडी सैंज, हिरू राम 58 वर्ष पुत्र रूप लाल गांव कातक ऊटू निरमंड व चालक सीता राम पुत्र को अंदरूनी चोटें आई। चालक सीता राम पुत्र रतन चंद निवासी जांओ आनी को बंजार अस्पताल से उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है। इधर, बंजार थाना प्रभारी बंजार कर्म चंद राव ने घटना की पुष्टि की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें