फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ऊझी घाटी के डमचीन गांव के साथ सटे जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के हत्या के शक पर पुलिस ने बिसरा सैंपल जांच को भिजवाए हैं, जिससे युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई दया राम ने कहा कि मामला तीन दिसंबर का है। उन्हें स्थानीय वार्ड सदस्य राज कृष्ण ने सूचना दी कि गांव से करीब चार किलोमीटर दूर पहाड़ी पर एक युवक का शव पेड़ से लटका है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। इससे पहले पुलिस ने वारदात की जगह की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की। युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह घटना एक या दो दिसंबर की रात के बीच की है। उन्होंने कहा कि फंदे से लटके युवक की पहचान 25 वर्षीय हिरा लाल उर्फ विकास पुत्र गुमत राम निवासी सेरी जिभी बंजार के रूप में हुई, जो डमचीन में शिव चंद तथा प्रेम चंद पुत्र भागू राम के घोड़ों को चराता था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत फंदा लगाने से लग रही है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने बिसरा सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई लोगों के ब्यान कलमबद्ध किए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें