फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करी के आरोपी को मिली रिमांड

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
कुल्लू। पतलीकूहल में 890 ग्राम चरस के साथ धरे बहादुर सिंह निवासी भाटकराल को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने रविवार को चरस के आरोपी व्यक्ति को कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां उसे 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन


एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत केस की जांच कर रही है। अब तक की पूछताछ में बहादुर सिंह ने चरस को खुद तैयार करने की बात कही है। लेकिन वह कहां लेकर जा रहा था इसका खुलासा नहीं किया है। पतलीकूहल पुलिस ने 25 नवंबर को डोलनाला-भाटग्रां लिंक रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान बहादुर सिंह को 890 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें