फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन 32 लाख की ठगी के दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट कुल्लू ने ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सुलझाया है। पुलिस ने ठगी करने के आरोप में दो लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साइबर क्राइम का यह मामला 2018 को बंजार थाना में दर्ज हुआ था। इसमें शातिरों ने एक व्यक्ति से 32 लाख रुपये को डबल करने का लालच देते हुए ऑनलाइन ठगी की थी।
विज्ञापन

मामले की जांच पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) को सौंपी थी। मामले की ट्रेस करने के लिए एसआईयू की टीम को कई बार बिहार जाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में बंजार के एक व्यक्ति ने राशि को डबल करने के चक्कर में 32 लाख रुपये जमा किए थे। एसआईयू टीम का नेतृत्व करने वाले एसआई नाग देव छानबीन के सिलसिले में पहली बार बंजार गए और दूसरी बार टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसपी ने कहा कि ठगी के केस का पर्दाफाश करने में टीम ने बिहार में 25 दिन बिताए और योजनाबद्ध तरीके से जांच की। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र मुसाफिर महतो तथा 31 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र बनवारी महतो निवासी नंगे डाकघर मेहरा तहसील कतरी सराय, जिला नालंदा, बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें