अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बजौरा में एक कार की टक्कर से युवक घायल हो गया। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रहा एक दंपती सोमवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही बजौरा पहुंचा तो सामने से एक गाय आ गई। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई।
पैरापिट पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रहा एक युवक कार की टक्कर की चपेट में आ गया और वह सड़क से नीचे एक घर की छत पर जा गिरा। युवक के बाजू, मुंह व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। यहां युवक की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच अधिकारी रामनाथ ने कहा कि कार में सवार भुवनेश्वर निवासी शिरढ़ भाटग्रां दिल्ली से अपने परिवार को लेकर आ रहा था। हादसे में घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय ढाले राम पुत्र चेत राम निवासी फलटनाला बजौरा के रूप में हुई है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है।