फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों से 2.316 किग्रा चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला में चरस तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में दो पर्यटकों सहित एक स्थानीय युवक से 2.316 किलोग्राम चरस पकड़ी है। इसमें एक पर्यटक विदेशी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरस तस्करी का पहला मामला पार्वती घाटी के रसोल के जैनाला में पेश आया, जहां मणिकर्ण पुलिस का एक दल चौकी प्रभारी नंद लाल की अगवाई में पेट्रोलिंग पर था। इस दौरान पुलिस शक के आधार पर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ले रही थी। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ा और तलाशी करने पर उसके कब्जे से दो किलो 13 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने भीष्म राम (24) निवासी रसोल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कुल्लू पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईयू) ने बजौरा स्थित चेक पोस्ट में भुंतर की तरफ से आई हरियाणा नंबर की एक बस को तलाशी के लिए रोका। बस में सवार दो लोग पुलिस को देख कर हड़बड़ा गए। शक होने पर पुलिस ने जब दोनों लोगों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 303 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कुवैत के अब्दुलाजीज तथा आंध्र प्रदेश निवासी अरुण बाबू सिंघला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू किर दी है। दोनों मामलों में पुलिस चरस के तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इन लोगों ने चरस को कहां से खरीदा, इसके संबंध में पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें