कुल्लू। पुलिस ने जिला मुख्यालय से भेखली को जाने वाली रोड पर दो मामलों में 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने तरलोक चंद तथा जगत राम से क्रमश: पांच-पांच लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, बंजार पुलिस ने छापामारी करते हुए पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दमोठी के पास एक घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड करते हुए पांच लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे 14, 800 रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।