फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोजल घाटी में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोजल घाटी में चरस के साथ आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

सुजात-विहाल संपर्क सड़क पर नियमित गश्त के दौरान दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस ने फोजल घाटी के सुजात विहाल से एक आरोपी को 884 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पतलीकूहल थाना के प्रभारी दयाराम ठाकुर अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने फोजल मार्ग से तीन किलोमीटर पीछे संपर्क सड़क सुजात-विहाल पर एक व्यक्ति को पत्थर पर बैठे देखा। वह पुलिस को देख घबरा गया और अपना बैग फेंक दिया। पुलिस ने पास ही फेंके गए बैग की जांच की तो उसमें उन्हें 884 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पतलीकूहल थाना के एसएचओ दयाराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ रही है। चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दिशु, निवासी शेलारी के रूप में हुई है। एसएचओ ने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी और वह इसे आगे किसे बेचने जा रहा था। एएसपी कुल्लू राजकुमार ने मामले की पुष्टि की उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

---संजय ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें