फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने सरवरी में महिला को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
..संशोधित
विज्ञापन


निजी बस ने सरवरी में कुचली महिला
जिले के हाथीथान के पास एक अन्य जीप ने भी 13 बकरियों को रौंदा
निजी बस चालक गिरफ्तार, मामला किया दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय के पास एक निजी बस ने शनिवार सुबह करीब सात बजे एक महिला को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मामले में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर हाथीथान के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे एक पिकअप ने 15 बकरियों को कुचल दिया। इनमें से 13 बकरियों की मौत और दो जख्मी हो गई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार की 48 साल की अंजना बौद्ध सुबह करीब छह बजे सरवरी में गैस एजेंसी के पास से गुजर रही थी। इस दौरान निजी बस महिला को रौंदते हुए काफी दूर ले गई। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दूसरे हादसे में करसोग के भेड़ पालक चमन शर्मा, रणबीर और नारायण सिंह अपनी भेड़, बकरियों को लेकर खीरगंगा, मानतलाई की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब चार बजे भुंतर से मणिकर्ण सड़क पर जा रहे थे। मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप ने उनकी 15 भेड़-बकरियों को कुचल दिया। इनमें से 13 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो बकरियां गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिले में एक ही दिन में दो हादसों के बाद लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस ने तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामलों की पुष्टि डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें