फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव बीट में 18 बीघा से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव बीट में 18
विज्ञापन

बीघा से हटाया अवैध कब्जा
सेब के 600 से अधिक पेड़ काटे, कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की बिजली महादेव बीट में वन विभाग की ओर से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। वन विभाग के वन खंड अधिकारी कुल्लू बलदेव शर्मा की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को 18 बीघा 11 बिस्वा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान सेब के 600 से अधिक पेड़ों पर पावर चैन चलाई गई।
बिजली महादेव बीट में ही वन विभाग ने वीरवार को 14 बीघा से अवैध कब्जा हटाया था। वन विभाग के वन खंड अधिकारी कुल्लू बलदेव शर्मा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद अवैध कब्जे की पैमाईश राजस्व विभाग के अधिकारियों ने की। पैमाइश के बाद अवैध कब्जा हटाने की मुहिम शुरू हुई। पैमाइश के बाद निकले अवैध कब्जे से वन विभाग द्वारा सेब के पौधों को काटा गया और कब्जे को खाली किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वन खंड अधिकारी कुल्लू बलदेव शर्मा ने कहा कि बिजली महादेव बीट में एक कब्जाधारक से 18 बीघा 11 बिस्वा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है। सेब के 600 पेड़ों को भी काटा गया है। वन भूमि पर अवैध कब्जाधारकों की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इस दौराने बीओ देविंद्र भंडारी, वन रक्षक रीना, दीवांशु, धनवंत, परमजीत, कानूनगो दयाल सिंह और चंसारी पंचायत के प्रधान सुभाष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें