फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पकड़ी पांच किलो चरस

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। नया साल शुरू होते ही कुल्लू घाटी में चरस के मामलों में तेजी आई है। रविवार को पुलिस ने साल 2018 की सबसे बड़ी खेप 3.627 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला को पकड़ा है। जबकि, बंदरोल के पास पुलिस ने पैदल आ रहे एक युवक को धर दबोचा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों तस्करों को सोमवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला मामला कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे स्थित बंदरोल में सामने आया, जहां रायसन की तरफ गश्त पर जा रहे पुलिस दल को एक युवक पर शक हुआ और पुलिस की टीम बंदरोल में ही रुक गई। इस दौरान सामने से पगडंडी से होकर एक युवक रोड की तरफ पैदल आ रहा था। पुलिस ने उसे शक होने पर तलाशी के लिए रोका तो वह घबरा गया। बाद में तलाशी लेने पर युवक से एक किलो 520 ग्राम चरस बरामद की। युवक की पहचान उशलीधार निवासी श्रवण कुमार (18) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने वामतट स्थित काईस में पेट्रोलिंग के दौरान एक 50 वर्षीय महिला से तीन किलो 627 ग्राम चरस पकड़ी, जो 2018 की सबसे बड़ी खेप है। महिला कुल्लू की तरफ आ रही थी और शक होने पर पुलिस ने महिला की तलाशी ली और उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मालतू देवी निवासी मातन (तांदला) ने चरस को कहां से लाया और किसे बेचने जा रही थी, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दोनों लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसको लेकर कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। नेगी ने कहा कि चरस माफिया की धर पकड़ को लेकर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें