फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन व ढाबों में पकड़े आठ घरेलू सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खाद्य आपूर्ति विभाग कुल्लू ने होटलों, ढाबों और कैंटीन में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग ने कुल्लू शहर में कैंटीन व ढाबों से रसोई गैस के आठ घरेलू सिलेंडर पकड़े हैं। विभाग की कैंटीन व ढाबों में दबिश के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग की एक टीम ने जिला मुख्यालय में कई होटलों, ढाबों तथा कैं टीन में छापामारी का अभियान चलाया। इसके लिए विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया था। ढाबों व कैंटीन में हो रहे घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने इन पर कार्यवाही करने के लिए छापामारी अभियान चलाया। अभियान के तहत ढालपुर, सरवरी, लोअर ढालपुर आदि जगहों में ढाबों व कैंटीन से आठ घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है खाद्य आपूर्ति विभाग का जगह-जगह छापामारी का अभियान अभी जारी रहेगा।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने कहा कि विभाग को कुछ शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ होटलों, ढाबों व केंटीनों में अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों को इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग की टीम आने वाले दिनों में इसी तरह से छापामारी करती रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें