फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलाड़ानाला में तीन किलो चरस समेत पकड़ा

विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
लगघाटी के खलाड़ानाला के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस का एक दल खलाड़ानाला के समीप नाका लगाए हुए था। दोपहर के समय लगघाटी से कुल्लू की ओर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखते ही व्यक्ति घबरा गया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो इसके पास तीन किलो 45 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान केवल राम निवासी जिंदी डाबर शालंग जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि यह चरस खेप कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचानी थी। हालांकि अभी तक आरोपी ने इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि एक शख्स को चरस की बड़ी खेप के पकड़ा गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। आरोपी की वित्तीय समेत अन्य जांच की जाएगी। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा
इस माह कुल्लू पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस दिया है। इस माह करीब 15 किलो चरस समेत करीब एक करोड़ रुपये की एमडीएमए और अन्य नशे की खेप पकड़ी है। एक किलो से अधिक चरस के कई मामले भी पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस को मिल रही लगातार सफलता से चरस माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इन केसों में सप्लायर के माध्यम से पुलिस मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें