फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में भुंतर-बालू रा घेरा छमाहण मार्ग पर छनेत गांव के पास एक सड़क हादसे में शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई है। कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय भूपेंद्र ठाकुर, निवासी फागू शनिवार रात को दनोगी गांव से एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान छनेत गांव के पास दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

दो पैरापिट के बीच से बाइक सवार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पार्वती नदी के पास गिर गए। भूपेंद्र का परिवार पूरी रात उन्हें ढूंढते रहा। उनसे मोबाइल फोन से संपर्क करना चाहा। लेकिन उनको फोन नहीं हो सकी। ऐसे में शक होने पर परिवार के लोग सुबह ही भूपेंद्र को ढूंढने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्हें पहाड़ी में एक दोपहिया वाहन दिखा। इसके चलते सुबह करीब सात बजे उनका शव बरामद हुआ। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भूपेंद्र अगले वर्ष शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में बतौर प्रयोगशाला सहायक के पद पर तैनात थे। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें