पुलिस की आंखों से दूर नशे के सौदागर अफीम और चरस पैदा कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक 1.115 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। दो दिनों में कुल्लू जिला में पुलिस ने ढाई किलो चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस का एक दल भुलंग क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर था। इस दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखा। पुलिस को देख युवक हड़बड़ा और मौके से भागने लगा। जिस पर पुलिस के जवानों ने उसका पीछा कर करीब 100 मीटर दूूरी पर उसे धर दबोचा। तलाशी करने पर पुलिस ने युवक के कब्जे से एक किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय स्थानीय युवक खूब राम के रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उसे 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि युवक ने चरस की खरीददारी किससे की और कहां बेचने वाला था इसकी संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। चरस के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।