फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक और युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। शहर में धनतेरस के दिन कपड़ा व्यापारी की हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि मंगलवार को तेलीटोला इलाके में एक युवक का कत्ल हो गया। युवक किराए के मकान में रहता था। उसका शव कमरे में मिला। गले पर रस्सी के निशान थे, जबकि घर का सामान बिखरा था।
विज्ञापन


पुलिस इसे चोरी के दौरान हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शहर के तेलीटोला इलाके में एक मकान में नौशाद इलाही पत्नी, पुत्र उमैर व चार लड़कियों के साथ किराए पर रहता था। उसका पुत्र उमैर इलाही कोठा पार्चा में प्लास्टिक की क्रॉकरी बेचने का काम करता था।

रविवार को नौशाद पत्नी व लड़कियों के साथ कानपुर अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में गया था। उसका लड़का उमैर (18) घर पर अकेला था। मंगलवार सुबह देर तक उसके न उठने पर पड़ोसियों को शक हुआ।
विज्ञापन


काफी देर तक दरवाजा खटखटाने व आवाज लगाने पर जब वह नहीं उठा तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो देखा उमैर कमरे में फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके ऊपर एक तौलिया पड़ी थी। घर का सामान बिखरा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि कमरे की परिस्थिति देख आशंका है कि चोरी करने के इरादे से घुसे चोरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घर वालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पता चलेगा कि घर से कुछ चोरी हुआ है या नहीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर का बाहर का दरवाजा बंद था। पीछे का दरवाजा खुला था। इससे तय है कि आरोपी पीछे के दरवाजे से अंदर आए। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले। आशंका है कि रस्सी से गला कस कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें