फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान

विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दो धर्मों के प्रतीक धार्मिक स्थल भगवान त्रिलोकीनाथ के मंदिर में हुई ढाई लाख रुपये की चोरी के आरोपी की पहचान हो गई है। जांच को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
जांच के लिए हमीरपुर से डॉग स्क्वायड और मंडी से फोरेंसिक टीम भी उदयपुर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंच गई है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भूमिगत हो गया है। ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस ने सूबे के सभी थाना व चौकियों को आरोपी का सीसीटीवी फुटेज का फोटो जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने कहा कि त्रिलोकीनाथ मंदिर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे में से एक में मंदिर में हुई चोरी के आरोपी की फोटो आई है। इसमें आरोपी की शक्ल पूरी तरह से साफ नजर आ रही है। उन्होंनेे कहा कि आरोपी भूमिगत हो गया है। इसके बावजूद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। डॉग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीमें जांच कर रही है, जो मंगलवार रात को यहां पहुंच गई थी। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए दोपहर बाद खुला मंदिर
उदयपुर। भगवान त्रिलोकीनाथ मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बंद मंदिर को बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। इससे पहले सैकड़ों भक्तों ने मुख्य गेट से ही त्रिलोकीनाथ के दर्शन किए हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने कहा कि सुबह के समय डॉग स्क्वायड, पुलिस व फोरेंसिक टीमों की ओर से जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें