फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरोल वायरल वीडियो से जुड़े हेरोइन तस्कर के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बजौरा नाके में गिरफ्तार किए हेरोइन तस्कर के तार बंदरोल वायरल वीडियो से जुड़े हैं। इस तस्कर के बारे में पुलिस को सूचना यहीं से मिली थी। इस पर लगातार आरोपी पुलिस की रडार पर था। आरोपी कई दिनों से गांव से बाहर चल रहा था। लेकिन मंगलवार को पुलिस आरोपी को खेप समेत गिरफ्तार करने में सफल रही।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुल्लू जिला के बंदरोल में हेरोइन को लेकर एक वीडियो वारयल हुआ था। मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई और मुख्य तस्कर तक पहुंची। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की तह तक पहुंच कर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें