पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला,15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
स्वार। प्रतिबंधित मांस को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल हिरासत में लिए चार मांस कारोबारियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने मौके से 70 किलो गोवंशीय मांस व काटने के उपकरण बरामद होने का दावा किया है। 15 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार की प्रात: पुलिस को सूचना मिली कि गांव नरपतनगर में मुजम्मिल पुत्र कलुआ के घर पर गोवंशीय मंास की बिक्री जा रही है। इस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से मुजम्मिल, आरफीन, मुकीम, अकील को हिरासत में ले लिया। मौके से 70 किलो गोवंशीय मांस, दो चाकू व तराजू बाट बरामद किया। जैसे ही पुलिस चारों लोगों को ले जाने लगी तो आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल उन्हें छुड़ा लिया। पुलिस मांस सहित बरामद उपकरणों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने गांव नरपतनगर निवासी मंास विक्रेता मुजम्मिल, आरफीन, मुकीम, अकील सहित गांव बूढ़ी दढ़ियाल निवासी ग्रामीण हाशिम, आजम, खलील, शाकिर, नईम, मुजीब, जुल्फेकार, नूर मोहम्मद, रिजवान, शहजाद आदि के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला बोल आरोपियों को छुड़ा ले जाने संबंधित रिपेार्ट दर्ज की है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।