फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोसी नदी से अवैध खनन कर रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को राजस्व और पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद में क्षेत्र में अवैध खनन जारी है। रात में चोरी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भरकर इसका स्टॉक किया जा रहा है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कोसी नदी के घोसीपुरा पट्टीकला घाट से ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर राजस्व टीम ने पुलिस को साथ लेकर घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान नदी के दूसरे छोर पर अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली समेत फरार हो गए। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम ने मसवासी के पास से रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ अवैध खनन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें