फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़सा के रूआड़ में चौकीदार ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़सा के रूआड़ में चौकीदार ने लगाया फंदा
विज्ञापन

10 सालों से बगीचे की चौकीदारी कर रहा था पूर्ण
परिजनों की उपस्थिति में होगा मृतक का पोस्टमार्टम
मामला दर्ज कर जांच में जुटी भुंतर पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। गड़सा घाटी के रूआड़ में सेब के बगीचे की चौकीदार का काम करने वाले एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगा जान दे दी। रविवार को यहां घास काटने आई महिला ने कमरे में फंदे से लटके हुए व्यक्ति को देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस संबंध में भुंतर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व्यक्ति के घरवालों को दे दी है और परिजनों के पहुंचे पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे भुंतर थाना के एएसआई लाल सिंह ने कहा कि 57 साल का पूर्ण निवासी उत्तरकाशी उत्तराखंड पिछले 10 सालों से गड़सा के रूआड़ में बगीचे में बतौर चौकीदार का काम करता था। रविवार को बगीचे में घास काटने आई एक महिला ने जब चौकीदार के बगीचे में नहीं होने पर उसे यहां बने मकान के अंदर खिड़की से झांक कर देखा तो व्यक्ति कमरे में रस्सी से झूल रहा था। घबराई महिला ने इसकी सूचना फोन द्वारा बगीचे के मालिक को दी और मौके पर पहुंचे मालिक ने इसकी सूचना भुंतर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार चौकीदार सालों से यहां काम कर रहा था और वह घर भी नहीं गया था। पुलिस की जांच में मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। व्यक्ति की मौत फंदे से लटक कर हुई या फिर किसी अन्य कारणों से इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। पुलिस ने महिला व बगीचे के मालिक के बयानों को भी कलमबद्ध कर दिए हैं। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी कहा कि मृतक चौकीदार के परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है और उनके आने पर ही पोस्टमार्टम कर शव भी सौंपा जाएगा। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें