फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बिना टैक्स चुकाए ग्राहकों को बेच रहे सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों फेरी वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। यह फेरी वाले बिना टैक्स चुकाए लोगों को सामान बेच रहे हैं। फेरी वालों से कुल्लू के व्यापारी भी परेशान हैं। स्थानीय व्यापारियों को फेरी वालों की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली की अध्यक्षता एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने गांव-गांव में बिना पहचान पत्र के सामान बेच रहे फेरी वालों पर कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा बीते कुछ सालों से फेरी का काम करने वाले लोगों की तादाद जिला कुल्लू में बढ़ गई है। यह लोग न तो आबकारी एवं कराधान विभाग में पंजीकृत हैं। न ही यह लोग किसी प्रकार का टैक्स चुका रहे हैं। फेरी वालों की इन अवैध गतिविधियों के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इनकी गतिविधियों के चलते प्रदेश सरकार के राजस्व को भी घाटा सहना पड़ रहा है। फेरी वालों की वजह से बाहरी राज्यों से भी अवैध तरीके से माल कुल्लू पहुंच रहा हैं। अवैध गतिविधियों के कारण कुल्लू जिला में व्यापारियों का व्यापार ठप है। इसलिए आबकारी एवं कराधान नियमों के तहत इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। फेरी वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान अमित जैन, जसपाल सिंह, क्षितिज सूद, गगन मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें