फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते लोरन में एक युवक बाथरूम में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरोज कुमार (19) पुत्र भीम सिंह निवासी गांव कोरेई, डाकघर रेई, तहसील पांगी, चंबा कुल्लू मुख्यालय के साथ सटे लोरन में क्वार्टर लेकर रह रहा था। युवक कुल्लू में बीएसएनएल में कार्यरत था। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे वह अपने बाथरूम में अचानक फिसलकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की। कहा कि बाथरूम में गिरने के बाद एक युवक की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शव सौंप दिया जाएगा। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें