भुंतर (कुल्लू)। भुंतर पुलिस ने फोरलेन में बने एक पुल के पास चिट्टा के साथ पकड़े युवक को कुल्लू की अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। युवक चिट्टा कहां से लाया है, पूछताछ में इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया है। ऐसे में अब पुलिस उसके मोबाइल फोन की डिटेल निकालेगी।
बता दें कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बजौरा फोरलेन पुल के पास एक युवक से 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी सुदर्शन निवासी जरड़ भुंतर, जिला कुल्लू को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि रिमांड के बाद पूछताछ चल रही है। रविवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद