राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण करतीं उपायुक्त कुल्लू।
कुल्लू। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। इसी के दृष्टिगत मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में स्थित प्रस्तावित मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
उन्होंने मीडिया सेंटर स्थापित करने की तैयारी और सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में चारों विधानसभा क्षेत्रों कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी के मतों की गिनती कुल्लू कॉलेज में की जानी प्रस्तावित है। यहां चार मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएगे।
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने तहसीलदार निर्वाचन को स्ट्रांग रूम सहित मतगणना से संबंधित अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद