फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग की सीटों के लिए कल काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू (सेउबाग) में लेटरल एंट्री (लीट) और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम (पैट) की स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग के जरिये लीट और पैट में चल रही रिक्त 19 सीटों को भरा जाएगा। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों को भरने के लिए अब स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर ने लीट और पैट के लिए स्पॉट काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय के अनुसार निर्धारित तिथि 14 अगस्त को राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में लीट और पैट में ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटें भर गई हैं, लेकिन ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में अभी 19 सीटें रिक्त हैं।
इनमें चार लीट और 15 पैट में रिक्त सीटें हैं। इन सीटों को भरने के लिए अब अभ्यर्थी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू में आयोजित स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेकर आवेदन कर सकते हैं। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान कुल्लू के प्राचार्य ई. नीरज उप्पल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर ने 14 अगस्त को संस्थान में स्पॉट काउंसलिंग के लिए तिथि निर्धारित की है। इसमें ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में लीट और पैट की रिक्त 19 सीटों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें