कुल्लू अस्पताल में कोलकाता के अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर की हत्या मामले का विर
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में चिकित्सकों ने सोमवार को कोलकाता में महिला डॉक्टर की जघन्य हत्या पर रोष जताया। अस्पताल परिसर में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चिकित्सकों ने कोलकाता के अस्पताल में हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि कोलकाता की दिवगंत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए कुल्लू के चिकित्सकों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान हत्या हुई है। घटना के बाद देशभर के चिकित्सक इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। कुल्लू के चिकित्सक भी महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने के लिए खड़े हैं। कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए। इस दौरान डॉ. कल्याण ठाकुर, डॉ. रीमा घई, डॉ. कमल दत्ता, डॉ. राजीव शासनी, डॉ. अनु, डॉ. ललिता, डॉ. प्रियंका, डॉ. रतन आदि उपस्थित रहे। संवाद