फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बंद रहने वाले 15 रूटों पर दौड़ी निगम की बसें

विज्ञापन
कुल्लू में रक्षाबंधन के मौके पर एचआरटीसी बस में सफर करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो ने रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुविधा के लिए 15 अतिरिक्त लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया। रविवार को बंद रहने वाले इन रूटों पर भी रक्षाबंधन के दिन निगम की बसें दौड़ीं।
विज्ञापन

हालांकि महिलाओं को निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा भी दी गई। कुल्लू डिपो के 150 लोकल रूटों पर बसों को भेजा गया। अधिकांश रूटों पर सवारियां न मिलने के कारण बसें खाली ही दौड़ती रहीं। गौर रहे कि कोरोना महामारी का राखी के त्योहार पर भी असर साफ देखने को मिला। पिछले वर्ष की तरह ही इस साल भी रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा है।
राकेश, राहुल, दिनेश, अमन, लोकेश, रोविन, संजय ने कहा कि निगम ने लोकल रूटों में इजाफा कर लोगों को सुविधा प्रदान की है। मोनिका, दीप्ति, अनिता, पूनम, अंजलि ने कहा कि निगम ने महिलाओं को 24 घंटे बसों में मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। वहीं, बस अड्डा प्रभारी टेक चंद ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए कुल्लू डिपो ने रविवार के दिन बंद रहने वाले सभी रूटों को बहाल किया है। निगम ने जिले में 150 लोकल रूटों पर बसों को चलाया। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कमाऊ पूत कुल्लू डिपो कोरोना के कारण नुकसान की मार झेल रहा है। इसके बावजूद लोगों की सुविधा के लिए बस रूटों में इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के लिए 15 अतिरिक्त रूटों पर बसों को संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें