फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का थमा प्रकोप, कोविड सैंपलिंग घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू जिले में कोरोना मामलों का प्रकोप कम हो गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपलिंग को कम कर दिया है। रोजाना 80 से 90 लोगों के सैंपल लिए जा रह रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को रोजाना 600 से 700 लोगों के कोविड सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
कुल्लू जिले में कोरोना मामले कम होते ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग को कम दिया है, जिससे अधिक लोगों के सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इससे कोरोना के पांव पसारने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह में महज 562 लोगों के कोविड सैंपल लिए हैं। इनमें संक्रमितों की संख्या कम आ रही है, लेकिन अधिक से अधिक लोगों की कोविड सैंपलिंग न होने कारण संक्रमण के बढ़ने का खतरा भी बढ़ रहा है। हालांकि ओमिक्रॉन वैरिएंट का पिछले एक महीने से कोई मामला नहीं आया है। जिला प्रशासन भी सैंपलिंग को बढ़ाने में गंभीर नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमएस नरेश चंद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कोविड सैंपलिंग जारी है, लेकिन मामले काफी कम हैं। ऐसे में लोग भी कोविड सैंपल देने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। इससे सैंपलिंग कम हुई है, लेकिन फिर भी सैंपलिंग की प्रक्रिया को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सके।
एक सप्ताह में लिए गए कोविड सैंपल
तिथि सैंपलिंग नए मामले स्वस्थ
2 जनवरी, 106, 0, 0
3 जनवरी, 94, 0, 03
4 जनवरी, 92, 04, 01
5 जनवरी, 68, 00, 02
6 जनवरी, 14, 00, 01
7 जनवरी, 95, 01, 00
8 जनवरी, 93, 01, 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें