कुल्लू। जिले में पांच संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सोमवार को कोरोना का महज एक ही मामला सामने आया है। रविवार को भी आठ मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। जबकि संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। जिला कुल्लू में अब कोरोना के 46 मामले सक्रिय हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 235 लोगों के सैंपल लिए थे। जिनमें एक पॉजिटिव और 234 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
कुल्लू में अब तक 9550 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 9343 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है। कोरोना से जिला कुल्लू में 160 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू में कोरोना के अभी 46 मामले सक्रिय हैं। कहा कि मंगलवार को बंजार, आनी, निरमंड, जरी और नग्गर चिकित्सा खंडों के 44 वैक्सीनेशन केंद्रों में लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी।