फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किमी दूर से खाना बनाकर पहुंचाया

विज्ञापन
लाहौल के जाहलमा में फंसे लोगों को 25 किमी दूर उदयपुर से खाना बनाकर लाने के बाद खिलाते ग्रामीण। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पिछले दिनों लाहौल में भारी बारिश के बाद नालों में आई बाढ़ से फंसे हुए लोगों के लिए गांव-गांव से मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। ऐसी ही एक इंसानियत का बेमिसाल उदाहरण उदयपुर के ग्रामीणों ने पेश किया है।
विज्ञापन

उदयपुर और जाहलमा के बीच सड़क खुलने के बाद जगह-जगह फंसे लोग अब जाहलमा पहुंचने लगे हैं। जाहलमा नाले से लोगों को जिप लाइन की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। जाहलमा पहुंचने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं और कामगारों के लिए उदयपुर के ग्रामीणों ने 25 किमी दूर से खाना बनाकर पहुंचाया। ऐसे में फंसे हुए लोगों को खाना खिलाया गया। क्षेत्र में सीमित ढाबे होने से कई लोग भूखे-प्यासे हैं। ग्रामीणों ने खाना बनाकर जीप के जरिये इसे जाहलमा तक पहुंचाया। इस मुहिम में उदयपुर व्यापार मंडल का भी पूरा सहयोग रहा। उदयपुर निवासी शिव कुमार, अंगचुक, सुरेश, सुदेश ने बताया कि संकट की घड़ी में फंसे हुए लोगों को भोजन खिलाकर शांति मिली। एकजुट होकर ही मुसीबत का सामना कर पाएंगे। ग्रामीणों ने थिरोट में फंसे लोगों को भी भोजन खिलाया। गौर रहे कि तोजिंग नाले में रेस्क्यू अभियान में लगे लोगों के लिए स्थानीय महिला मंडलों ने खाने-पीने की व्यवस्था की थी। अब उदयपुर के ग्रामीण मदद के लिए आगे आए हैं। मुश्किल समय में खाना खिलाकर उदयपुर के ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की है। एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें