फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ठेकेदारों से पूछेंगे कुर्पण खड्ड पेयजल, सिंचाई योजना के निर्माण में देरी का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना प्रभावित आज भी करोड़ों रुपये की पेयजल और सिंचाई योजना के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों में योजना शुरू न होने को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन

वीरवार को जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके ठाकुर योजना का निरीक्षण करने नित्थर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संबंधित योजना के निर्माण में जुटे ठेकेदारों से निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही योजना सिरे चढ़ाकर जनता को इसका लाभ दिया जाएगा।
इस दाैरान अधीक्षण अभियंता वीके ठाकुर ने नित्थर और देहरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। जिला शिकायत निवारण कमेटी कुल्लू के सदस्य जितेंद्र पाल ठाकुर ने अधीक्षण अभियंता से कार्य में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह नित्थर और देहरा पंचायत के कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
विज्ञापन

इससे किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी, फिर चाहे कैश क्रॉप हो या अनार की फसल। सिंचाई सुविधा से किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। कुर्पण खड्ड सिंचाई एवं पेयजल जल योजना 24 करोड़ के बजट से बन रही है। योजना से देहरा पंचायत के दो गांव आनस और मोइन के लिए सिंचाई और पेयजल दोनों, देहरा पंचायत और नित्थर पंचायत के लिए पेयजल सुविधा मिलनी है।
योजना का पानी देहरा और नित्थर पंचायत में बने पेयजल टैंकों तक पहुंच चुका है और पानी की समस्या काफी हद तक देहरा पंचायत में कम हुई है, जबकि इसी योजना के तहत देहरा पंचायत के मोरला गांव के ग्रामीण अपने गांव के लिए पेयजल टैंक की मांग भी कर रहे हैं, जबकि इस योजना के दो मीटर पर इस गांव की दूरी है। वीके ठाकुर ने कहा कि योजना का कार्य जल्द शुरू होगा। इस बारे लेकर अधिशासी अभियंता कृष्ण शर्मा और सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज ने भी सहमति जताई है। इस मौके पर नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, प्रधान देहरा अनिता ठाकुर, उप प्रधान ग्राम देहरा ओम प्रकाश, यशपाल कटोच, लक्ष्मीकांत शर्मा, जिज्ञासा फाउंडेशन अध्यक्ष प्रदीप रंगून, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू सचिव सिकंदर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें