फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में जागरूक युवा करेंगे अब नशे पर चोट

Fri, 20 Feb 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण संस्थानों में करवा रहे जागरूकता सत्र
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रहे विशेष काउंसलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नशा निवारण के लिए पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षुओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित कर रहा है।
विभागीय शेड्यूल के अनुसार टीम शिक्षण संस्थानों में जाकर प्रशिक्षुओं की विशेष काउंसलिंग कर रही है ताकि युवा जागरूक होकर स्वयं नशा त्यागें और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। बीएड कॉलेज गड़सा में शुक्रवार को जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान और जागरूकता सत्र का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जनशिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत एवं सामाजिक कार्यकर्ता आकाश मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि नशा अन्य बीमारी की तरह एक मर्ज ही है। इसका उपचार संभव है। नशा मुक्ति केंद्र भुंतर में इसका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक, काउंसलर और स्टाफ तैनात हैं। यह केंद्र हिमाचल प्रदेश का इकलौता ऐसा नशा मुक्ति केंद्र है जिसमें हिमाचल और बाहरी राज्यों से भी मरीज उपचार एवं परामर्श के लिए पहुंचते हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिला कुल्लू में नशा मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए हर एक स्वास्थ्य खंड में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर वर्ग खासकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में नशे से दूर रहकर इस पर चोट कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें