फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले में अकेली पड़ी कांग्रेस

Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
रोशन ठाकुर / अमर उजाला, कुल्लू ।
विज्ञापन
raghunath temple - फोटो : raghunath temple
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण मामले में कांग्रेस पार्टी अकेली पड़ गई है। हालांकि पार्टी के सभी फ्रं टल संगठनों के अलावा सरकार के निगम व बोर्डों के अध्यक्षों ने भी सरकार के रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण के फैसले का स्वागत किया है।लेकिन, पक्ष के मुकाबले विरोध के स्वर बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन


भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार एवं सदर कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह को जहां भाजपा का समर्थन मिला है, तो वहीं देव समाज,हिलोपा व सनातन धर्म सभा खुल कर उनके समर्थन में आकर मंदिर अधिग्रहण को गलत बताते हुए इसे राजनीतिक  साजिश करार दिया है। भाजपा ने अधिग्रहण का विरोध करते हुए इसे हिंदू मंदिरों के साथ लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

जिला भाजपा कुल्लू  अध्यक्ष भीम सेन शर्मा,आनी मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जोगिंद्र शुक्ला, सचिव योगेश वर्मा,अरविंद चंदेल ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है और हिंदू मंदिरों का अधिग्रहण कर रही है।
विज्ञापन


वहीं,सनातन सभा पहले ही मामले को लेकर सरकार को ज्ञापन तथा कुल्लू बाजार को बंद करवा कर अना रोष प्रकट चुकी है। जबकि महेश्वर सिंह की पार्टी हिलोपा ने एक अगस्त सोमवार को ढालपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 

जिला देवी कारदार संघ ने भी मंदिर अधिग्रहण का कड़ा विरोध प्रकट करते हुए छह अगस्त को देवसदन में जिलाभर के देवी देवताओं के कारदारों का जनरल हाउस बुलाया है। उधर, दूसरी तरफ मामले को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहे टिकी हैं।

रघुनाथ मंदिर की सुरक्षा,व्यवस्था व वितिय आय-व्यय में पारदर्शिता आएगी। सरकार के फैसले का लोगों ने स्वागत किया है और जनता में खुशी है। बाकि देव परंपरा से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यहां अब करोड़ों की लागत से एक भव्य काष्ठकुणी शैली
विज्ञापन

मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
                                      सुंदर सिंह ठाकुर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटीरोशन ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें