सावन माह के अवसर पर बिजली महादेव में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिव का महीना माना जाता है। श्रद्धालु भोले के मंदिर में मन की मुराद ले शिवलिंग का अभिषेक करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी रविवार को बिजली महादेव में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार को छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक दर्ज की गई। जिले के तमाम शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
कई मंदिरों में अनुष्ठानों का दौर भी चल रहा है। बिजली महादेव मंदिर में ऐतिहासिक शिव के दर्शन करने के लिए लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। देवता के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि रविवार को मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी।
रविवार को भक्तों के द्धारा भंडारे का इंतजाम भी रखा था। उन्होने कहा कि इस बार मंदिर के परिसर में कूड़ा रखने के लिए डस्टबिन को व्यवस्थित किया गया है। इससे मंदिर परिसर में गंदगी का आलम पर नियंत्रण हुआ है।
खराहल पंचायत के पूर्व प्रधान चुनी लाल शर्मा, महेश शर्मा, श्याम शर्मा, भुपेंद्र ठाकुर, फ तेह चंद, चमन शर्मा आदि का कहना है कि हर रोज मंदिर में मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुल्लू के प्रशांत, सूर्य, अंजली भंडारी, अरनिका , आंचल आदि ने कहा कि रविवार को उन्होंने बिजली महादेव में शिवलिंग का दर्शन किए। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं भीड़ देखने को मिली।
भंडारी/बलदेव