फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के फैसले से लोगों को मिली राहत

Wed, 11 May 2016 09:38 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली ब्लॉक कांग्रेस की बुधवार को हरिपुर के माधोराय सराय में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनजीटी के फैसले को प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह का आभार जताया। गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एनजीटी में इस मुद्दे को मजबूती से रखा। इसके बाद पर्यटन नगरी मनाली के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


मनाली विधानसभा क्षेत्र में पहले 96 पोलिंग बूथ थे जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 99 कर दी गई है। जिसमें पलचान पंचायत के अंतर्गत सोलंग, पनगां पंचायत में डेफरी और बैंची पंचायत के अंतर्गत बैंची गांव में नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा नई अधिसूचना द्वारा गाहर पंचायत के प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड कर जीएमएस, अरछंडी जीएमएस को जीएचएस, अरछंडी जीएमएस को हाई स्कूल, बंदरोल जीएमएस को हाई स्कूल बनाया गया है। इस दौरान महासचिव मनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिंद्र राणा, प्रवक्ता चेतराम नेगी, विद्या नेगी, अरूणा ठाकुर, टेक चंद, दिनेश सेन, भगत राम, मनोरमा बौद्ध, डीआर जोशी, नेस राम, दुर्गादत्त, हीरा लाल, चेतराम नेगी, मोहिंद्र राणा, राजेंद्र ठाकुर, दीनानाथ, ईश्वर चंद, लाल चंद, गोकल चंद, बलवीर राणा,  ईश्वर चंद, रामनाथ, कर्मचंद, बुध राम, प्यारू राम, संतोष, मेहर चंद, अजय कुमार और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें