फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कांग्रेस नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा

विज्ञापन
ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल।
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिले के निचले क्षेत्रों के लोगों को हाइड्रो प्रोजेक्टों से खतरा पैदा हो गया है। लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह बात पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता ओम प्रकाश शर्मा ने रविवार को भुंतर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

कहा कि जब सरकार ने हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रबंधनों के साथ एग्रीमेंट किए थे तब सरकार ने कहा था कि प्रोजेक्ट खतरा नहीं हैं। आज मलाणा के बांध टूट रहे हैं और जानमाल का नुकसान हो रहा है। लोग अपने बलबूते लकड़ी के पुल बना रहे हैं। सरकार क्या केवल रॉयल्टी लेने के लिए है या कमीशन लेने के लिए।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि बेहतर तरीके से कार्य किया जाए। कहा कि वीरभद्र सिंह की सरकार के समय अधिकारी सुबह 4:00 बजे ही मोर्चा संभाल लेते थे। जिले में हाइड्रो प्रोजेक्ट बन रहे हैं और रेत की जगह मिट्टी डाली जा रही है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें