फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार से मिनी सचिवालय तक निकाला जुलूस
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बंजार कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर और एपीएमसी कुल्लू-लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोअर बाजार से जुलूस निकाला। इसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर धरना दिया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ता शामिल रहे। राम सिंह मियां ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें